{"_id":"5e84bed68ebc3e72b7540956","slug":"prd-jawan-injured-by-jeep-collision-orai-news-knp5532800121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से पीआरडी जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से पीआरडी जवान घायल
विज्ञापन
उरई, सिरसाकलार। सरकारी जीप की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान घायल हो गया। जबकि उसका साथी होमगार्ड चुटहिल हो गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं सिरसाकलार में डायल 112 की गाड़ी के पहिए की राड अचानक टूट गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
पीआरडी जवान लालाराम पुत्र रामदीन (43) बुधवार की दोपहर जिला परिषद पर ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। पीछे उसका एक होमगार्ड साथी भी बैठा था। अभी लालाराम की बाइक मंशापूर्ण मंदिर के पास पहुंची ही थी, तभी सामने से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लालाराम अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पीछे बैठे होमगार्ड को भी मामूली चोटें आई हैं। जबकि हादसे को अंजाम देने वाली जीप मौके से फरार हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में लालाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी किसी सरकारी विभाग की थी, उस पर अनाउंसमेंट वाला स्पीकर भी बंधा था, जो कि हादसे के कारण वहीं सड़क पर गिर गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल जीप का पता किया जा रहा है, जवान भी हेलमेट नहीं लगाए था। सिरसाकलार प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास सिरसा कलार की तरफ से आ रही 112 नम्बर की गाड़ी जैसे ही जहटौली में शराब ठेका के पास बने ब्रेकर पर पहुंची तो आगे के एक पहिए की राड टूट गई। गाड़ी स्पीड में नहीं थी, जिस कारण पलटने से बच गई। गाड़ी में सवार दीवान भगवान सिंह, कांस्टेबल बलबीर सिंह, चालक रामपाल सिंह ने तत्काल ही घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद गाड़ी को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया।