फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prayers for the progress of the country and community

Jalaun News: मुल्क और कौम की तरक्की के लिए की दुआ

Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the progress of the country and community
उरई। रोजा नमाज के साथ सभी को रक्तदान भी करना चाहिए। ये रक्तदान सिर्फ मुस्लिम व्यक्ति की जरुरत पर नहीं किसी भी कौम के व्यक्ति को जरुरत हो, उसको दान करें। वैज्ञानिक भी इस चीज को मानते हैं। आप जितना रक्तदान करते हैं। उतना रक्त बढ़ता है। ये अपील रामनगर स्थित ईदगाह में इमाम मौलाना मोहम्मद मियां नदवी ने ईद की नमाज पढ़ते वक्त की। जिले भर में ईद की दो रकात नमाज वाजिब अदा की गई। हजारों लोगों के हाथ देश और कौम की तरक्की के लिए उठे।
विज्ञापन

बजरिया स्थित नबी मस्जिद में हाफिज मंजूर अहमद ने, क्लब वाली मस्जिद में पेश इमाम हाफिज जमील अहमद कादरी ने, सब्जी मंडी स्थित मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा ने, बड़ी मस्जिद अथाई में कारी हसन ने, जामा मस्जिद बजरिया में मुफ्ती तलहा ने, शिया इमामिया मस्जिद में मौलाना अकबर अली नजफी ने, मस्जिद दादूपुरा में हाफिज यूसुफ बरकाती ने, मस्जिद नीलवरी में हाफिज फजले अजीम, स्टेशन बाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल जब्बार ने, कब्रिस्तान वाली मस्जिद में हाफिज फीरोज अली, बघौरा स्थित मस्जिद में हाफिज अजीज रजा ने, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज मुफ्ती खालिद ने, ईदगाह झांसी रोड इमाम मौलाना मोहम्मद मियां नदवी ने ईद की नमाज पढ़ाई। इसके अलावा ईदगाह मुहम्मदाबाद में हाफिज एजाजुल हक ने, रहमानियां मस्जिद में हाफिज अकील रिजवी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज अदाकर मांगी अमन चैन की दुआ
कोंच। नगर के साथ नदीगांव व क्षेत्र में हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। कस्बे में ईदगाह पर मौलाना सगीर ने नमाज पढ़वाई। शहर काजी बशीरउद्दीन, शमशाद खान ने मुबारकबाद दी। कोंच की जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल रशीद, मस्जिद कुरैशियान में कारी असलम रजा, मस्जिद आस्ताना-ए-कलंदरिया में हाफिज अताउल्लाह गौरी और मस्जिद काजियान में हाफिज काजिम ने नमाज अता कराई। ईद की मुबारकबाद देने के लिए तमाम राजनैतिक दलों के नेता ईदगाह ग्राउंड में जुटे थे। खास बात यह रही कि सपा और कांग्रेस के नेता एक ही तंबू में नजर आए। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम सुशील कुमार, सीओ उमेश कुमार पांडे, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, ईओ पवन किशोर मौर्य मौजूद रहे।


गले मिलकर दी बधाई
माधौगढ़। जामा मस्जिद के मोलाना मकसूद हाफिज ने नमाज अदा कराई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास, राजकिशोर गुप्ता,आशुतोष दुबे,अरविंद सिंह,मोहित हरौली,मनोज चौधरी मौजूद रहे।
--------------------------
रक्तदान से सुधरेगी ब्लड बैंक की व्यवस्था-



उरई। ईद उल फितर की नमाज के बाद रोजेदारों से खैरात और जकात के महत्व को बताने के साथ जब इमाम ने रक्तदान करने की अपील की। शहर में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में दो रक्तकोष हैं। जिनमें मौजूदा रक्त कोष की स्थिति ठीक नहीं है। जिला अस्पताल में आठ यूनिट तो मेडिकल कॉलेज में 30 यूनिट रक्त है। डॉ. अरविंद ने बताया कि रक्तकोष में करीब दो सौ यूनिट तक रक्त रखा जा सकता है। दोनों जगह पर रोजाना 14 से 16 यूनिट की मांग रक्त की रहती है। जिसको तुरंत बदल कर दिया जाता है। अगर इमाम की अपील पर मुस्लिम समाज रक्तदान करने के लिए जागरुक होता है तो एक मस्जिद और मदरसे से दस से 15 यूनिट रक्तदान होगा। जिले भर में 500 यूनिट रक्तदान हो सकता है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरके मौर्य ने बताया कि इस प्रकार की अपील बहुत ही सराहनीय है। गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी मामलों में रक्त की अधिक जररुत होती है। ऐसे में कई बार रक्त नहीं मिलने पर मरीजों की का खतरा रहता है। अगर अपील सार्थक होती है। जिले के लिए बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed