फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pratappura team defeated Pindari

प्रतापपुरा की टीम ने पिंडारी को हराया

Fri, 30 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 30 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pratappura team defeated Pindari
समापन पर विजेता को पुरस्कृत करते अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
पं. घनाराम हरीराम महाविद्यालय में समाजसेवी कक्का जी की याद में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हो गया। पहले सत्र में वालीबाल के फाइनल मुकाबले में प्रतापपुरा की टीम ने पिंडारी को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह की
विज्ञापन


अध्यक्षता शिक्षाविद् श्रवण कुमार द्विवेदी ने की। पहले सत्र में वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला प्रतापपुरा और पिंडारी की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में प्रतापपुरा की टीम ने
विज्ञापन


पिंडारी को हराकर जीत हासिल की। इस अवसर पर सीडीओ एसपी सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संयोजक कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू, श्रवण कुमार द्विवेदी, प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, हरीशंकर द्विवेदी, सूर्य कुमार त्रिपाठी, चंद्रकुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र तिवारी, गोविंद द्विवेदी, अंकित दीक्षित, रामजी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed