{"_id":"5863f9e94f1c1b741aeecd8d","slug":"pratappura-in-volleyball-chiria-and-jkha-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में प्रतापपुरा, छिरिया व जखा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में प्रतापपुरा, छिरिया व जखा विजेता
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बालीवाल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. पंडित घनाराम द्विवेदी उर्फ कक्का जी की याद में बुधवार से पंडित घनाराम हरीराम महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में करीब दर्जन भर से अधिक टीमों ने हिस्सेदारी की। पहला मैच प्रतापपुरा और
पिंडारी के बीच हुआ। इसमें प्रतापपुरा ने यह मैच 25-16 और 25-14 से अपने नाम किया। इसी तरह छिरिया और सारंगपुर के बीच मैच हुआ। इसमें छिरिया ने यह मैच 25-14 और 25-02 से जीत लिया। इसके बाद जखा-शहपुरा के बीच मैच हुआ। इसमें जखा ने 25-20 और 25-16 से यह मैच जीत लिया। वहीं, न्यामतपुर-सामी के बीच हुए मैच में सामी ने 25-18
और 25-19 के स्कोर के साथ मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को वालीबाल में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि खेलों से मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने की भी क्षमता बढ़ती है। कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें बस तराशने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
आयोजक कृपाशंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत 28 दिसंबर की रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इस मौके पर समाजसेवी रमेश तिवारी, श्रवण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव आशुतोष चतुर्वेदी ने की।