फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pragati kare

संगठित होकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करें

Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
pragati kare
कालपी। श्रीलक्ष्मी नारायण मन्दिर बडा़ स्थान में महंत रामकरन दास की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई, जिसमें संगठित रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेना नगर इकाई की बैठक लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। जिसमें मंदिर के महंत रामकरन दास ने कहा कि ने विप्र समाज के लोग एक होकर अपने समाज के अलावा सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करे। संगठन के संरक्षक राम कुमार तिवारी ने कहा कि न तो किसी के साथ अन्याय करो और न ही किसी का अन्याय बरदास्त करो। संरक्षक डा. बृजगोपाल द्विवेदी ने कहा किनगर में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। संरक्षक अशोक बाजपेई ने कहा कि हम सभी को एक होने का संकल्प लेना चाहिए तभी इसकी सार्थकता पूरी होगी। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि नगर ईकाई द्वारा जिस प्रकार से संगठन मजबूत करने का काम किया गया, उसके लिए नगर कार्यकारणी बधाई की पात्र है। परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा व महामंत्री विवेक तिवारी ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान ब्राह्मण महासभा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि तिवारी, रामकरन दास, बृजगोपाल द्विवेदी, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक बाजपेई, राम कुमार तिवारी, राजू पाठक, हरिश्चंद्र दीक्षित, अवधेश, दिलीप पाठक आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed