फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan's husband dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में प्रधानपति का शव गांव के बाहर पड़ा मिला

Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband dies in suspicious circumstances
मृतक शिवपाल फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई। प्रधानपति का शव गांव के बाहर बने मरघट के पास सड़क पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके ऊपर बाइक पड़ी हुई थी। गांव के लोगों ने जब देखा तो परिजनों को सूचना दी। बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक वर्मा का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान न होने पर मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के चरसौनी निवासी ग्राम प्रधान सुनीता के पति शिवपाल (50) पुत्र कांशीराम का शव गुरुवार की रात गांव के बाहर मरघट के पास सड़क पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके शव के ऊपर उसकी ही बाइक पड़ी हुई थी। उधर से गुजर रहे गांव के लोगों ने शिवपाल का शव व बाइक पड़ी हुई देखी तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। आनन फानन में बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर थानाध्यक्ष चुर्खी अशोक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी ने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बाबई गए हुए थे देर शाम उनके गांव के बाहर पड़े होने की सूचना मिली है। वह खेती किसानी करते थे। उनके दो पुत्र कप्तान व रणजीत सिंह और दो पुत्री संगीता, पूनम व पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed