फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan complained to the SDM about the occupation of the barn land

Jalaun News: खलिहान की जमीन पर कब्जे की शिकायत प्रधान ने एसडीएम से की

Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan complained to the SDM about the occupation of the barn land
जालौन। गांव के खलिहान की सात बीघा जमीन पर किसानों ने कब्जा कर ट्यूबवेल लगा लिया है। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत 12 सितंबर को एसडीएम से की थी। इसके लिए तीन सदस्यों की टीम बनाई थी। लेकिन अभी तक उक्त जगह से कब्जा खाली नहीं हुआ है। प्रधान ने एसडीम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उरगांव में खलिहान की सरकारी जमीन गांव के पास ही खाली पड़ी थी। खाली पड़ी खलिहान की सात बीघा जमीन पर आसपास के किसानों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही उस पर निजी नलकूप लगा लिया और उस पर खेती कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने अगस्त में अन्ना जानवरों को चारा उपलब्ध कराने के लिए सरकारी जमीन पर नेपियर घास लगाने की योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

जब गांव में घास लगाने की रणनीति बनी तो खलिहान की जमीन पर कब्जे का पता चला। ग्राम प्रधान शारदा ने इसकी शिकायत एसडीएम से शिकायत कर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम सना अख्तर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है वह डीएम से बात कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed