{"_id":"59b2429b748b6f591367706c776ec2db","slug":"pradhan-candidate-shot-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर पानी लगा रहे एक प्रधान प्रत्याशी को मंगलवार रात तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास खेत पर मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उसे डाक्टरों ने झांसी के मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैलिया थाना के गांव नरी निवासी रानू राजा (30) मंगलवार रात नौ बजे खेतों पर पानी लगा रहा था। वह वर्तमान में गांव प्रधान पद का प्रत्याशी भी है। रात में वह खेत पर अकेला था, तभी अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर तमंचे से फायर किया, जो उसकी पीठ में लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना कैलिया पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।