फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prabhakar Academy defeated Diamond Club by 62 runs.

Jalaun News: प्रभाकर एकेडमी ने डायमंड क्लब को 62 रनों से दी करारी शिकस्त

Mon, 16 Feb 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhakar Academy defeated Diamond Club by 62 runs.
जालौन। जेपीएल सीजन तीन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई ने डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया को 62 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को खिताबी मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई की भिड़ंत दो बार की चैंपियन प्रधान इलेवन जालौन से होगी।
विज्ञापन

जालौन प्रीमियर लीग सीजन का दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला प्रभाकर एकेडमी उरई और डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया के बीच खेला गया। प्रभाकर एकेडमी उरई के कप्तान श्रीकांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभाकर एकेडमी उरई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर और कप्तान श्रीकांत शून्य रन पर चलते बने। टीम एक समय पर 69 रनों पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। सातवें विकेट के लिए विनय प्रताप सिंह 24 रन व अभि कुशवाहा ने 34 रन ने 47 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर नौ विकेट पर 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। औरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की शुरुआत भी खराब रही। टीम के शुरूआती पांच विकेट 54 रनों पर गिर गए। ओपनर नितिन पाल ने 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। टीम की ओर से पारस कुमार ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए। औरैया की पूरी टीम 15 ओवर में 86 रनों पर पवेलियन लौट गई। प्रभाकर एकेडमी उरई ने 62 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रभाकर एकेडमी उरई के गेंदबाज ऋषभ सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed