फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power outage at district hospital amidst rain; treatment in emergency ward affected.

Jalaun News: बारिश के बीच जिला अस्पताल की बिजली गुल, इमरजेंसी में इलाज प्रभावित

Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Power outage at district hospital amidst rain; treatment in emergency ward affected.
उरई। रविवार दोपहर बारिश के बीच जिला अस्पताल की बिजली गुल होने से इमरजेंसी समेत पूरे अस्पताल में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। बिजली बाधित होने से भर्ती मरीजों और इमरजेंसी में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ स्थानों पर पहले इनवर्टर से व्यवस्था संभाली गई। इसके बाद जनरेटर चलाकर अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब एक घंटे बाद बिजली बहाल हो गई।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब 1:45 बजे का है। रविवार होने के कारण ओपीडी और अन्य विभाग बंद थे, लेकिन इमरजेंसी और वार्डों में मरीज भर्ती थे। बिजली जाते ही इमरजेंसी की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। इसी दौरान शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अनीता (29) ब्लड प्रेशर बढ़ने और चक्कर आने की शिकायत लेकर इमरजेंसी पहुंचीं। बिजली न होने से उनके उपचार में कुछ देर बाधा आई। बाद में इनवर्टर चालू होने पर उनका इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा वार्ड में भर्ती शिवपुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद (64), पिपरायां निवासी दीपक (22), पटेलनगर निवासी रानी (38) और मातापुरा निवासी मालती (55) को भी बिजली गुल होने से असुविधा हुई।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ ऋषभ राजपूत ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेजे राम ने बताया कि बिजली जाते ही जनरेटर चालू कर अस्पताल की आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed