Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poster launch of Atul Maheshwari Scholarship Exam 2023

Jalaun News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का पोस्टर लांच

Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 17 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Poster launch of Atul Maheshwari Scholarship Exam 2023
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 का पोस्टर गुरुवार को कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, डीआईओएस राजकुमार पंडित ने लांच किया।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की यह अच्छी पहल है। इसमें कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति देने की योजना है। यह निश्चित ही जरूरतमंद बच्चों के काम आएगी। उनकी पढ़ाई में मदद करेगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि वह आज ही माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को इस आशय का निर्देश जारी करेंगे कि वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में भी पोस्टर को डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित है। इसमें सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की पारिवारिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को वरीयता दी जाएगी। इसमें कक्षा नौ और दस के लिए 23 और कक्षा 11 व 12 वीं पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी 23 छात्रवृत्तियां अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जाएंगी। इस दौरान जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी, ईडीएम पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed