फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Postal Department launches Aadhaar ATM service in lockdown

लॉकडाउन में डाक विभाग ने शुरू की आधार एटीएम सेवा

Tue, 14 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Postal Department launches Aadhaar ATM service in lockdown
उरई। लॉकडाउन के दौरान बैंकों में पैसा निकलने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में शहर और ग्रामीण दोनों जगहों के ग्राहकों के लिए भारतीय डाक विभाग की आधार एटीएम सेवा काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को और बुजुर्गों को फायदा होगा।
विज्ञापन

ग्राहक अपने नजदीकी डाकघर से अपने आधार कार्ड के जरिए से पैसा निकाल सकते हैं। उन्हें किसी भी बैंक में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस व्यवस्था में अधिकतम दस हजार रुपये तक निकाल सकते हैं। चाहे आपका खाता किसी भी बैंक में हो, बायोमीट्रिक के द्वारा आप डाकघर या डाकिया से ही अपना पैसा घर बैठे ही निकाल सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी देय नहीं होगा। इस सुविधा का लाभ मनरेगा, जनधन, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि के लाभार्थी ले सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी का कहना है कि इन दिनों बैंकों में रकम निकालने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आधार एटीएम में विभाग के पोस्टमैन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आपके घर पर ही पैसों की निकासी करते हैं और सरकार के द्वारा जारी नियमों का पालन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक कर्मचारियों ने वितरित किया भोजन
सहायक डाक अधीक्षक उरई राजीव तिवारी के नेतृत्व में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान एसके जैन, लक्ष्मीकांत अवस्थी, संजीव अग्निहोत्री, एसके त्रिपाठी, राहुल चौधरी, अनुपम मिश्र, अक्षय शुक्ला, मिथलेश व्यास,अर्पित पाठक, रमाकांत शुक्ला, नरेश चौहान, कृष्णमुरारी, अरविंद मिश्रा, साहिल पांडेय, सौरभ, सूर्यप्रकाश पाठक, विवेक नायक अमरेंद्र, पुष्पेंद्र व मकबूल खान आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed