{"_id":"683f48dab5c0a037aa0ca039","slug":"posing-as-agency-manager-he-robbed-a-youth-of-his-bike-and-rs-35000-orai-news-c-224-1-ori1001-130091-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एजेंसी का मैनेजर बता युवक से बाइक और 35 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एजेंसी का मैनेजर बता युवक से बाइक और 35 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
कालपी। एजेंसी का मैनेजर बताकर युवक के साथ 35 हजार और बाइक की टप्पेबाजी हो गई। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज निवासी जुबैर अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह कार चलाता था। सोमवार को उसके पास युवक आया और अपने आप को आलमपुर स्थित बाइक एजेंसी का मैनेजर बताया। उसने कहा कि उसके अधिकारी आ रहे हैं, उन्हें घुमाना है। जुबैर कार लेकर उसके साथ चला गया। बताया कि आरोपी उसे घुमाता रहा। कुछ देर बाद जब वह उसे एजेंसी छोड़ने जा रहा था, तब उसने कहा कि वह सस्ते दाम में बाइक दिला सकता है। इस पर जुबैर 35 हजार रुपये लेकर एजेंसी गया।
यहां उसने बाइक बुक कराई। आरोप है कि इसके बाद उस युवक ने उससे 35 हजार रुपये ले लिए और एजेंसी के ही एक युवक से साथ बाइक की टेस्ट ड्राइव करने की बात कहकर बाहर निकल गया। कुछ देर बाद साथ गया युवक तो आ गया, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचा। उसने जानकारी की तो पता चला कि युवक एजेंसी में काम नहीं करता है और न ही वह मैनेजर है। इसके बाद युवक को अपने साथ टप्पेबाजी होने का पता चला। सीओ एके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की जा रही है। (संवाद)