फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polling parties left amid tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left amid tight security
कोच के एसआरपी कॉलेज में ड्यूटी की जानकारी करते मतदान कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों से रविवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। मुख्यालय में डकारे ब्लाक के लिए नवीन गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों को भेजा गया वहीं ब्लॉकों के चिह्नित स्थानों से पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ साथ मास्क व सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने ब्लाकों स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोंच के दो विकास खंडों कोंच व नदीगांव में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए रविवार को रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। कोंच ब्लॉक की एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच तथा नदीगांव की एमएसडी महाविद्यालय तीतरा खलीलपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस दौरान स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखाई दिया। दोनों स्थलों पर कर्मचारियों की भारी भीड़ नजर आई। हालांकि कोविड को देखते हुए पोलिंग पार्टियों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड किट में सेनेटाइजर, ग्लब्स, फेस प्रोटेक्शन आदि दिए गए। एसडीएम अशोक कुमारए सीओ राहुल पांडेए नायब तहसीलदार संजय, कोतवाल बलिराज शाहीए एसएसआई राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कदौरा संवाद के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को गफूर खान महाविद्यालय से 71 ग्राम पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की र्गइं।
सोमवार को मतदान है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कस्बे में 16 काउंटरों पर कर्मियों ने पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरित कीं। चार-चार काउंटरों पर मतपेटिकाएं व ड्यूटी उपस्थिति ली जा रही थी। अपर नगर आयुक्त व प्रेक्षक भानू प्रताप सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सैनिटाइजर, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 280 बूथ हैं। एक जोनल व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। एसडीएम ने ड्यूटी बांट रहे दो कर्मचारियों को पान मसाला खाने पर फटकार लगाई और हिदायत दी। इस मौके पर सीओ बीके श्रीवास्तव, बीडीओ अतिरंजन सिंह, ईओ सुनील कुमार सिंह, इस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed