फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polling off parties , vote today

पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Wed, 02 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 02 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Polling off parties , vote today
झांसी, ललितपुर, जालौन विधान परिषद चुनाव के लिए गुरुवार को जिले के 13
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीठासीन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

गए हैं कि वह मतदान क ो समय से शुरू कराएं और समाप्ति के समय प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने मतदान बॉक्स सील करें। बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार और सहायक निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम की मौजूदगी

में जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी जीतेंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इस दौरान पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदाता सूची और फिर पत्रों का

मिलान कर लें। मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, जिससे बूथ पर कोई परेशानी न हो। प्रथम, द्वितीय व अन्य कर्मचारियों को भी मतदान में कोई चूक न करने की हिदायत दी है। पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी समेत 52

कर्मचारी लगाए गए हैं। एक पोलिंग पार्टी के साथ चार कर्मचारी और पुलिस बल भेजा गया है। तीन जनपदों  को मिलाकर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र 2016 के लिए गुरुवार को मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होना है।

जिले के 13 मतदान केंद्रों पर 1083 मतदाता मतदान करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आंनद कुमार ने बताया कि 13 केंद्रों के लिए पांच क्षेत्राधिकारी, दस एसआई, 13 महिला सिपाही, 100 कांस्टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा 100 मतदाता से अधिक संख्या वाले मतदान केंद्र पर पीएसी बल को तैनात किया जाएगा।

मतदाताओं की होगी तलाशी
मतदान केंद्र पर वोट डालने के पहले मतदाताओं को तलाशी देनी होगी। किसी आपत्तिजनक वस्तु के अलावा मोबाइल भी बूथ पर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुरुष मतदाताओं की तलाशी के लिए लेखपालों की टीम गठित की गई है। महिला मतदाताओं की तलाशी बंद कमरे में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर लेंगी।

ऑनलाइन रहेंगे पांच केंद्र
मतदान की निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए पांच केंद्रों को ऑनलाइन किया गया है। मतदान केंद्र पर हर एक गतिविधि की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को होती रहेगी। विकास खंड जालौन, नगर पंचायत कालपी, जिला पंचायत उरई, प्राथमिक पाठशाला एट और ब्लाक कार्यालय कोंच मतदान केंद्र को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed