फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway crossing boom broken after collision with e-rickshaw; four trains affected.

Jalaun News: ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूटा, चार ट्रेनें प्रभावित

Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing boom broken after collision with e-rickshaw; four trains affected.
फोटो-12-क्षतिग्रस्त रेलवे क्रासिंग का बूम। संवाद - फोटो : 1
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई-भुआ सेक्शन स्थित अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग नंबर 181 पर बुधवार को एक ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे का बूम क्षतिग्रस्त हो गया और सिग्नल व्यवस्था ठप पड़ गई। इस घटना के चलते उद्योगनगरी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे कर्मियों ने तकनीकी खराबी दूर कर रेल संचालन सामान्य कराया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 11 बजे मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) को निकालने के लिए गेटमैन रेलवे क्रॉसिंग बंद कर रहा था। इसी दौरान उरई शहर की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाहीपूर्वक रेलवे बूम में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बूम क्षतिग्रस्त हो गया और रेलवे क्रॉसिंग के सिग्नल फेल हो गए। इसके कारण उद्योगनगरी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। बाद में सतर्कता आदेश जारी कर ट्रेन को उरई स्टेशन तक लाया गया।
विज्ञापन

गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ और सिग्नल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद दोपहर 12:35 बजे सिग्नल व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के कारण झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन (64607), झांसी से आसनसोल जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04185) व कानपुर से झांसी जाने वाली पारीछा मालगाड़ी समेत कुल चार ट्रेनें प्रभावित रहीं।

रेलवे क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त होने से सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। अजनारी मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने बताया कि रेलवे बूम में टक्कर मारने वाले ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed