फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादेकर जनता को कर रही गुमराह

Mon, 21 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
political
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पास? - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कांग्रेस की अनुसूचित जाति एवं जनजाति कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि किसान कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में आलोक प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कही थी लेकिन किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को को लाभ देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छोटे दल छोटे स्तर पर गठबंधन कर केवल राष्ट्रीय पार्टियों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। इसके पहले उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम नीलांचल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, सेवादल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, दीपांशु समाधिया, सिद्धार्थ दीवोलिया, पन्नालाल श्रीवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-23-कालूराम प्रजापित का स्वागत करते आदर्श प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष।
बुंदेलखंड प्रभारी का स्वागत किया
जालौन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के बुंदेलखंड प्रभारी कालूराम प्रजापति का जिला इकाई की ओर से सम्मान किया गया। प्रजापति ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सरकारों को काम करना चाहिए। आदर्श प्रजापति, जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया है। जटाशंकर प्रजापति, रामनारायण,बबलू,भगवानदास, परशुराम,सीताराम, अरविंद, जुगलकिशोर, कुलदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed