फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

गुटबाजी में ही पिटे थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
political
उरई (जालौन)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को छेड़छाड़ और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाने वाली युवतियां अपने आरोप से पलट गई हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में स्वीकार किया कि किसी के भड़काने पर मारपीट की थी। विवाद लेनदेन का था, जिलाध्यक्ष ने उनके साथ छेड़खानी नहीं की थी।
विज्ञापन

पिछले रविवार यानी एक नवंबर को कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारी ने एक युवती के साथ मिलकर जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की सरेराह पिटाई कर दी थी। दोनों ने जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़, फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया था। युवतियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अनुज मिश्रा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भी भेज दिया था, अगले दिन उन्हें जमानत मिल गई थी। पिटाई करने वाली युवतियों में एक कांग्रेस की पदाधिकारी थी, उसे जिलाध्यक्ष ने हटा दिया था।
विज्ञापन

रविवार को शहर के कालपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से चर्चा की। इसमें पूर्व पदाधिकारी ने बताया कि अनुज मिश्रा ने उनके साथ छेड़खानी नहीं की थी, उनसे लेनदेन का विवाद था। कुछ लोगों के कहने पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। विवाद को छेड़खानी का रूप देने के लिए पार्टी के कुछ लोगों ने उकसाया था। पूर्व पदाधिकारी ने कहा कि वह पार्टी में बतौर सदस्य बनी रहेंगी, कोई पद नहीं चाहिए। जिलाध्यक्ष के वायरल ऑडियो के संबंध में वह चुप्पी साध गईं। पूर्व पदाधिकारी के बयान से पलटने के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि उन पर हाईकमान का दबाव तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed