{"_id":"5f722df18ebc3e9b9f3719ba","slug":"politeknik-sanyukt-pravesh-pareeksha-mein-maanav-ko-teesara-sthaan-orai-news-knp585389671","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मानव को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मानव को तीसरा स्थान
विज्ञापन
मानव सिंह।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। शहर की आफीसर्स कालोनी निवासी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कमलेश बाबू के बेटे मानव सिंह ने पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में विशेष स्थान बनाया है। मानव को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वह आईएएस बनना चाहता है।
मानव ने बताया कि पिता डाक्टर हैं। मां अधिवक्ता हैं। मानव ने इसी साल बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से 95 फीसदी अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जेईई मेंस की परीक्षा में 98 फीसदी अंक आए थे। मानव का कहना है कि वह आईआईटी करने के बाद प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है। मानव इस समय झांसी में हैं। वह 27 सितंबर को जेईई एडवांस की परीक्षा देने गए थे।
मानव ने फोन पर बताया कि उसने कोचिंग के बजाय घर पर ज्यादा पढ़ाई की है। इसमें माता-पिता ने पूरा सहयोग किया। जिस दिन पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा थी, उसे ध्यान ही नहीं रहा। उसके दोस्तों ने जानकारी दी तो वह आनन-फानन में परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा देने के बाद उत्तरों का मिलान किया तो उसे पता चल गया था कि उसके इतने अंक आएंगे। सोमवार को परिणाम आया तो रिजल्ट अनुमान के मुताबिक ही निकला। मानव ने बताया कि वह आईआईटी करने के बाद आईएएस की तैयारी करेगा। उसका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा है।