{"_id":"5edfd1ce8ebc3e431c2357db","slug":"policemen-should-be-vigilant-even-in-unlock-ig-orai-news-knp564662613","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक में भी सतर्क रहें पुलिसकर्मी : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक में भी सतर्क रहें पुलिसकर्मी : आईजी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली परिसर में बनाए गए हाल का आईजी झांसी जोन सुभाष बघेल ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि लॉकडाउन की तरह अनलॉक में भी पुलिसकर्मी सतर्क रहें।
आईजी झांसी जोन ने इसके बाद जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि अनलॉक में खोले गए धार्मिक स्थलों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ मास्क लगवाने का भी कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद वर्तमान समय में पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें सब कुछ खुल जाने के बाद कहीं भीड़ भाड़ भी इकट्ठी न होने दें। होटल, ढाबों, मॉल व धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरतें और साथ ही साथ अपराधों पर भी नियंत्रण करें। महिला उत्पीड़न के मामले में तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।
वहीं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों बनाए गए पुलिस मित्रों की बात सुनकर अपराधियों पर कार्रवाई करें। इस दौरान एएसपी अवधेश सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार, सीओ कालपी राहुल पांडेय, सीओ कोंच आरपी सिंह, सीओ जालौन सुबोध गौतम, सीओ माधौगढ़ संजय शर्मा सहित जिले के सभी कोतवाली प्रभारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने एसपी डा.सतीश कुमार व कोतवाल शिवगोपाल वर्मा के साथ ही सद्भावना कक्ष के निर्माण कार्य में सहयोग करने वालों की सराहना की। फिर पुलिस लाइन परिसर में बने हॉल का भी उद्घाटन किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में अलीम सर, डॉ. राकेश द्विवेदी, डॉक्टर ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

उरई कोतवाली में सद्भावना कक्ष का उद्घाटन करते आईजी सुभाष बघेल व एसपी सतीश कुमार- फोटो : ORAI
विज्ञापन