फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,woman,drinking water,cash,gold

शराब पिलाकर नकदी जेवर छीनने की शिकायत

Thu, 04 Nov 2021 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
police,woman,drinking  water,cash,gold
कोंच। एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके बेटे को शराब के नशे में धुत कर नगदी व आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मोहल्ला जवाहरनगर निवासी राजा बेटी पत्नी स्वर्गीय गनेश कुशवाहा ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे उसका बेटा भारत सिंह घर पर था। तभी मोहल्ले के एक युवक ने फोन कर बेटे को बाहर बुलाया। इसके बाद तीन अन्य अज्ञात युवक उसके बेटे को अपने साथ ले गए उसको शराब के नशे में धुत कर उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व गले में पड़ा सोने का लॉकेट छीनकर ले गए। गुरुवार की सुबह वह जब उन युवकों से नगदी व अंगूठी आदि लेने पहुंची तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। राजाबेटी ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कूंडा निवासी अन्नूकुमार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर घर में परिजनों के साथ झगड़ा कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed