फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,woman,doctor,collage,city

उत्पीडन पर चुप न रहें, आवाज उठाएं बेटियां 19-21-23

Fri, 03 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
police,woman,doctor,collage,city
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मौजूद छात्राएं - फोटो : ORAI
उरई। मिशन शक्ति फेज तीन के अंतर्गत शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की ओर से विधिक जागरुकता अभियान कार्यक्रम किया गया। इसमें महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, सब इंस्पेक्टर रानी गुप्ता आदि पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि घर हो या बाहर अथवा स्कूल कालेज में कहीं पर भी किसी भी तरह के उत्पीड़न का आभास हो तो तत्काल पुलिस को उसकी जानकारी दें। ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सबक सिखाया जा सके। इसी कड़ी में महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं इससे बचाओ संबंधी कानून के विषय में जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया गया। जिला समन्वयक नीतू देवी ने निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। डॉक्टर कल्पना श्रीवास्तव जी ने बालिकाओं से मनोवैज्ञानिक शिक्षा के विषय पर विस्तृत चर्चा की। कालेज की प्रिंसिपल रेखा ने पुलिस अधिकारियों व अन्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

----------
छात्राओं को किया जागरूक
जालौन, कालपी, आटा। कालपी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं से कहा कि हेल्पलाइन नंबर हमेशा अपने रखे और जरूरत पड़ने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। कॉलेज की प्रधानाचार्य नुजहत जहां ने शासन की ओर से नारी सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। संचालन प्रवक्ता ज्योति शुक्ला ने किया। इस दौरान रजनी पुरवार, नलिनी सिंह, ममता वर्मा, अनीता मौर्या, राजकुमार मिश्रा आदि रहे। वहीं आटा प्रतिनिधि के अनुसार बीएमटी इंटर कॉलेज मे भीं मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को अपने मन से असुरक्षा की भावना हटानी होगी। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र पाठक ने कहा कि किसी से डरना नही है। कॉलेज के अंदर भी अगर कोई परेशान करें तो शिकायत की जाए। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार हरदोई राजा में आयोजित मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम में महिला चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने महिलाओं के अपराध रोकने के लिए 112, 1090, 181 टेल फ्री नंबर के संबंध में भी जागरूक करते हुए कहा कि अपराध को सहन करना ठीक नहीं है। इस दौरान विनीता देवी, समता उपाध्याय, रूबी बघेल, प्रधान शिखा सिंह, अंजली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed