फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police will take accused in sexual abuse case on remand and recover video

यौन शोषण मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर और वीडियो बरामद करेगी पुलिस, ब्रेन मैपिंग भी कराएंगे

Sat, 16 Jan 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Police will take accused in sexual abuse case on remand and recover video
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी पर पुलिस अपना शिकंजा और कसने जा रही है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को रिमांड में लेकर कुछ और वीडियो बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आवश्यकता पड़ी तो आरोपी की ब्रेन मैपिंग भी कराई जाएगी। बता दें कि आरोपी रामबिहारी के पास से पुलिस को लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क बरामद हुई थी। इसमें उसके नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन


एसपी का कहना है कि पुलिस को लग रहा है कि आरोपी के पास अभी कुछ और वीडियो हो सकते हैं, जिससे कुछ और पीड़ितों के चेहरे व नाम सामने आ सकते हैं। लिहाजा उसे रिमांड पर लेने का निर्णय किया गया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र पता लगाने के लिए झांसी भेजे गए नाबालिग   
जिन दो नाबालिगों ने मंगलवार को रामबिहारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उनकी उम्र की जांच के लिए दोनों को शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल भेजा गया था लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण दोनों को जांच के लिए झांसी भेजने का फैसला किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच से दोनों पीड़ितों की सही उम्र सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed