{"_id":"5ffde7e68ebc3e2e2b32321f","slug":"police-will-interrogate-if-found-to-be-wandering-unnecessarily-late-at-night-orai-news-knp605593242","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बेवजह घूमते मिले तो पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बेवजह घूमते मिले तो पुलिस करेगी पूछताछ
विज्ञापन
एसपी यशवीर सिंह
- फोटो : ORAI
उरई। बिना किसी काम के रात में सड़कों पर घूमना अब महंगा पड़ सकता है। रात के वक्त हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने सिपाहियों की टीम बनाकर उन्हें गश्त पर उतारने का निर्णय लिया। इसकी शुरूआत फिलहाल शहर कोतवाली क्षेत्र से की जाएगी। कोतवाल भी गश्त करेंगे ताकि सिपाही भी लापरवाही न कर सकेंगे।
एसपी डॉ यशवीर सिंह के मुताबिक देर रात तक बेवजह सड़क पर घूमने वालों के नाम, पते और मोबाइल नंबर ही नहीं लिए जाएंगे, बल्कि उनकी फोटो भी खींची जाएगी। फिर यदि उस इलाके में कोई घटना हुई तो पूछताछ के लिए उन लोगों को लाया जाएगा। एसपी का मानना है कि इससे घटनाओं पर अंकुश लगेगा। एसपी ने बताया कि चोर लुटेरे किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले रेकी करते है। इसके चलते रात्रि में घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। अपराधियों पर नकेल करने के लिए यह योजना जिले में लागू कर दी गई है। एसपी ने बताया सबसे पहले यह योजना शहर कोतवाली से शुरू की जाएगी।
एसपी डा.यशवीर सिंह ने बताया कि बीट के सिपाहियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं चौकी प्रभारियों के साथ सिपाहियों को भेजा जाएगा और हर सिपाही को रात में दस-दस लोगों से जानकारी एकत्र करके रजिस्ट्रर में दर्ज करानी होगी। यहीं नहीं अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर संबंधित अधिकारी को जानकारी भी देगा। एसपी ने कहा यदि लगातार कोई व्यक्ति दो तीन मर्तबा पुलिस के सामने संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि कहीं वह किसी वारदात की फिराक में तो नहीं हैं।