फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police took action against seven people for giving false information about robbery

Jalaun News: लूट की झूठी सूचना देने में सात पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police took action against seven people for giving false information about robbery
उरई। परावर की मड़ैया गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ लूट हो गई। पुलिस ने जब जांच की तो मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के परावर की मडैया निवासी दौलत ने गुरुवार को अपने साथी दिनेश कुशवाहा व राजकुमार के साथ मिलकर डायल 112 पर सूचना दी कि वह कि दिनेश कुशवाहा की बाइक से नावली से अपने घर परावर की मड़ैया जा रहा था। रास्ते में न्यू गंगा पैलेस बंबा के पास पुल कैनाल की मड़ैया निवासी राजेश कुशवाहा, हरी सिंह कुशवाहा, राजकुमार, आनन्द कुशवाहा ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर बाइक लूट ली।
विज्ञापन

जानकारी पर रेढ़र थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि दिनेश ने आठ माह पहले डीजे मशीन राजेश कुशवाहा को 37 हजार रुपये में बेची थी। डीजे सही से काम नहीं कर रहा था। इस पर राजेश कुशवाह बदलने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने दौलत, दिनेश कुशवाहा, राजकुमार व द्वितीय पक्ष के राजेश कुशवाहा, हरी सिंह, राजकुमार, आनंद कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की है। गोहन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। इस पर सभी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed