{"_id":"62ec0d7bc55e7d583b12ca7f","slug":"police-stations-will-be-kept-from-hi-tech-control-room-orai-news-knp711237972","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक कंट्रोल रूम से रखी जाएगी थानों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक कंट्रोल रूम से रखी जाएगी थानों पर नजर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बना इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम
- फोटो : ORAI
उरई। जिले के सभी थानों की निगरानी पुलिस लाइन में बने हाईटेक कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हाईटेक कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। कैमरों से निगरानी के बाद थानों में लोगों को प्रताड़ित करने और मामलों की सुनवाई न करने जैसी शिकायतों पर रोक लगेगी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार का मानना है कि इस व्यवस्था से स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा और कामकाज में निष्पक्षता आएगी।
पुलिस लाइन में सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का शुभारंभ एसपी ने 30 जून 2022 को किया था। वहां से डायल 112, पुलिस पीआरवी, ड्यूटी चार्ट सहित आदि विभागीय काम शुरू कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटों अलग-अलग शिफ्टों में कई टीमें काम कर रहीं हैं। कंट्रोल रूम में हेड ऑपरेटर, सहायक ऑपरेटर सहित कई कर्मचारी तैनात रहते हैं। टीमें जरुरतमंदों, पीड़ितों की फोन काल सुनकर संबंधित क्षेत्र की पीआरवी को तुरंत सूचना पहुंचाने के साथ-साथ पीड़ित को मदद मिली है कि नहीं उसकी भी तस्दीक करतीं हैं। थानों की कार्रवाई में और पारदर्शिता लाने के लिए जल्द ही जनपद के 19 थानों के कैमरों को इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिससे जिले के कप्तान और अन्य अधिकारी किसी भी समय थानों में होने वाली गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रख सकेंगे।
एसपी रवि कुमार का कहना है कि जिले की कानून व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया था। इसमें जल्द ही सभी थानों की गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।