{"_id":"614e164f8ebc3ef8c3794ab1","slug":"police-sdm-dm-shop-centre-orai-news-knp654244953","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त राशन लेकर बेंचा लाखों का गेंहूं, कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त राशन लेकर बेंचा लाखों का गेंहूं, कार्ड निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त राशन लेने वाले नौ ऐसे कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिन्होंने स्वयं ही सरकारी क्रय केंद्रों पर लखों का गेहूं बेचा है। पूर्ति निरीक्षक कमल कुशवाहा का कहना है कि कार्ड निरस्त कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। कहना है कि इन कार्ड धारकों पर दस गुनी तक पेनाल्टी भी लग सकती है।
बता दें कि हाल ही में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में एक आधार कार्ड से राशन लेने वाले व क्रय केंद्रों पर लाखों का गेहूं बेंचने वालों की जांच के निर्देश दिए थे। इस जांच में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड से मुफ्त का राशन लेने वाले क्षेत्र के नो कार्ड धारकों की पहचान की गई। डीएम के निर्देश पर जांच की गई तो पाया गया कि इन कार्ड धारकों ने जहां एक ओर कार्ड पर मुफ्त राशन लिया तो वहीं, दूसरी ओर सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये से अधिक का गेहूं बेच दिया था। जांच में दोषी पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्र के सभी नौ कार्ड धारकों को निरस्त कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक कमल कुशवाहा ने बताया कि सभी कार्डो को निरस्त करते हुए कार्डधारकों का दस रुपये के स्टांप पर बयान दर्ज करा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। शासन व डीएम के निर्देश पर सभी कार्ड धारकों से दस गुनी तक रिकवरी की जाएगी। निरस्त कार्डधारकों में गोविंदनारायन, सीताराम, मानवेन्द्र सिंह, कमल किशोर आदि है। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां इन सभी कार्ड धारकों ने पात्र ग्रहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर गेहूं चावल लिया तो वहीं दूसरी ओर अप्रैल 2021 में लगे सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर तीन लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपए की गेहूं की बिक्री की। निर्देश मिलते ही सभी पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।