फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,river,kanpur,pool sampling,kalpi

:ाम को शुरू कराया काम, कालपी नेशनल हाईवे पर लगा जाम

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
police,river,kanpur,pool sampling,kalpi
फोटो 37 कालपी के पुराने पुल पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन

फोटो 38 कालपी के नए यमुना पुल पर मरम्मतीकरण काम करते कर्मचारी। संवाद
शाम को शुरू कराया काम, कालपी में लगा जाम
- एनएचएआई ने शाम को यमुना पर बने नए पुल पर यातायात रोेका, शुरू किया मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी (जालौन)। एनएचएआई ने झांसी-कानपुर हाईवे पर बने नए यमुना पुल पर गुरुवार की शाम को मरम्मतीकरण का काम शुरू कर दिया। इससे एक ओर का यातायात बंद करके पुराने यमुना पुल पर ही डायवर्ट कर दिया। इस कारण दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात करीब साढ़े आठ बजे तक थाना पुलिस जाम खुलवाने के लिए जुटीं रहीं।
शाम करीब पांच बजे से नए यमुना पुल पर बिना सार्वजनिक सूचना के एनएचएआई ने मरम्मतीकरण का काम शुरू करा दिया। इस कारण कानपुर की ओर से झांसी जाने वाले वाहनों को पुराने यमुना पुल पर ही डायवर्ट कर दिया गया। कुछ ही देर में जाम लगना शुरू हो गया। शाम सात बजे दोनों ओर चौरा से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। रात करीब साढ़े आठ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम फंसे बड़ी संख्या में लोग गर्मी में परेशान होते रहे। एसपी रवि कुमार ने बताया कि मरम्मतीकरण के काम की वजह से जाम लग गया है। उसे खुलवाने के लिए थाना पुलिस और यातायात पुलिस लगी हुई जल्द जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
एक घंटे तक पूरा ट्रैफिक थमा
कालपी। पुराने यमुना पुल पर रेंग रहे यातायात के बीच एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद झांसी से कानपुर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक पूरा ट्रैफिक थम गया। एनएचएआई की लापवाही की खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed