फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police rescued a woman who was jumping into Yamuna river from the bridge

Jalaun News: पुलिस ने पुल से यमुना नदी में कूद रही महिला को बचाया

Mon, 05 May 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 05 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police rescued a woman who was jumping into Yamuna river from the bridge
कुठौंद। यमुना पुल से महिला के कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया और परिजनों को जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसका पति उसे लेने नहीं आ रहा था। इसी के तनाव के चलते वह आत्महत्या करने जा रही थी।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा गांव राम सिंह की पुत्री संजू (23) ने वर्ष 2024 में इटावा जिले के अकरंयन निवासी सनोज से प्रेम विवाह किया था। वह ट्रक चालक है और चार माह पहले संजू को मायके में छोड़कर कहीं चला गया है और उसे लेने नहीं आ रहा है। इस पर दो दिन पहले संजू कुठौंद निवासी अपने मौसा राजकिशोर के पास कुठौंद आ गई थी।
विज्ञापन

रविवार को तनाव के चलते वह थाना क्षेत्र के यमुना नदी स्थित शेरगढ़ पुल की रेलिंग पर चढ़कर कूदने लगी। जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे कूदते देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। पहुंचे शंकरपुर चौकी प्रभारी कुलवंत कुमार सिंह ने उसे समझाकर नीचे उतार लिया। सूचना पर महिला के परिजन भी आ गए। पिता राम सिंह ने बताया कि पति की वजह से वह तनाव में रहती है। बेटी के सुरक्षित होने पर उन्होंने पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed