फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,report,gas,godown,agency

चोरों ने गैस गोदाम से सिलेंडर, चूल्हे सहित लाखों का सामान किया पार

Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police,report,gas,godown,agency
आटा। थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित गैस एजेंसी के गोदाम का ताला काटकर चोरों ने सिलिंडर, गैस चूल्हे व आफिस की खिड़की काटकर लैपटाप, सीपीयू आदि चोरी कर लिया। सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो मेन गेट का कटा ताला देखकर दंग रह गए। आफिस की कटी खिड़की व गायब सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने कानपुर में रह रहे गैस गोदाम संचालक को दी। संचालक ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आटा थाना से चंद कदम दूर हाईवे स्थित ओम गैस एजेंसी का मंगलवार की देर रात चोरों ने गोदाम का ताला गैस कटर से काट दिया। इसके बाद चोरों ने गोदाम के कार्यालय की खिड़की भी गैस कटर से काटकर लगभग सौ सिलिंडर चोरी कर लिए। वहीं आफिस में रखा लैपटाप, सीपीयू व 28 गैस चूल्हे भी चोरी कर लिए। गैस गोदाम संचालक रामदत्त तिवारी को चोरी की जानकारी दी। वह कानपुर से वापस आ गए। पर अभी तक उन्होंने चोरी की कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
फ ोटो 27 धनौरा में खेत में पड़ा मिला चोरी गया बक्सा।
धनौरा में चोरों का धावा, नकदी, जेवर पार
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा में रात के अंधेरे में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार ग्राम धनौरा निवासी पूरन सिंह कुशवाहा परिवार सहित ग्राम देवगांव में स्थित अपने दूसरे घर गया था। घर पर पत्नी कुसुमा देवी अकेली थी। बुधवार को करीब 4 बजे छत के रास्ते चोर नीचे उतर आए और कुसुमा देवी के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे एक बक्से का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे छोटे बक्से को चोर लेकर भाग गए। पूरन ने बताया कि बक्से में 70 हजार रुपये नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर थे। पूरन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन क र रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed