फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,plant,injured,highway,goat

बाड़ा मालिक से मारपीट कर दो सौ भेड़-बकरी लूट ले गए बदमाश

Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
police,plant,injured,highway,goat
एट थाना में प्रार्थना पत्र देने जाते भेड़ बकरी मालिक - फोटो : ORAI
एट। हाईवे किनारे एक डेरे में गुरुवार रात मवेशी मालिक को मारपीट कर घायल करने के बाद बदमाश 200 भेड़ और बकरी वाहनों में भर ले गए। इस आपाधापी में 12 भेड़ कुचल कर मर गईं। मवेशी मालिक ने भेड़ों को कुचलने और फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर एनटीपीसी प्लांट के करीब खाली पड़ी जमीन पर एट निवासी केलम खान और उनके सहयोगी कैलाश खान झोपड़ी बनाकर भेड़-बकरी पालन करते हैं। दोनों ने शुक्रवार को एट पुलिस को शिकायती पत्र दिया। केलम खान ने बताया कि रात में झोपड़ी में सो रहा था। रात एक बजे उन्हें आहट सुनाई दी। देखा तो कुछ लोग भेड़ और बकरियों को डीसीएम और पिकअप में भर रहे थे। उसने व कैलाश ने इसका विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। लाठी-डंडे से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद करीब 12 भेड़ को कुचलते हुए आरोपी फायरिंग करते भाग निकले। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद 112 नंबर सूचना पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि भेड़ मालिक की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed