फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police officers involved in corruption will not be spared

बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचार में लिप्त थानेदार

Fri, 24 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police officers involved in corruption will not be spared
पिरौना चौकी में मौजूद एडीजी व एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई/एट/कालपी। पद संभालते ही एडीजी कानपुर जोन जय नारायण सिंह अपने पूरे तेवर में नजर आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त थानेदार किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। महकमे की ओर से उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में एडीजी ने एट थाने की पिरौना चौकी का भी निरीक्षण किया। बता दें कि एडीजी की गुरुवार को झांसी में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक थी।
विज्ञापन

झांसी कानपुर हाईवे पर नवनिर्मित पिरौना चौकी का एडीजी ने निरीक्षण किया। कहा कानपुर झांसी हाईवे की पूर्ण रूप से निगरानी की जाए किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाए। क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी का भी संरक्षण प्राप्त नहीं होना चाहिए उनकी जगह क्षेत्र में नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। दूसरे जिले के अपराधियों के प्रवेश पर भी पूरी नजर रखी जाए। स्कूल, कालेज के आसपास किसी भी छात्रा के कोई गलत घटना न होने पाए। शोहदों की धरपकड़ में भी किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कानपुर झांसी हाईवे पर पड]ने वाले एट टोल पर भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वही रात में हाईवे पर पेट्रोलिंग कार भी गश्त करने के साथसाथ गांव में भी पेट्रोलिंग अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज शीलवंत सिंह आदि रहे। वहीं कालपी कोतवाली का एसपी डॉ सतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग के रखरखाव की बात कही और साफ सफाई रखने पर भी जोर दिया। थाने के रजिस्टर चेक किए और कोतवाल माणिकचंद्र को निर्देश दिए कि वांछितों की धरपकड़ में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed