{"_id":"67aa4b4e3a4f3b942e08d667","slug":"police-line-orai-red-captured-the-junior-cricket-champion-trophy-orai-news-c-224-1-ori1005-125706-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिस लाइन उरई रेड का जूनियर क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिस लाइन उरई रेड का जूनियर क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा
Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी और आयोजक।
- फोटो : संवाद
उरई। डीसीए जालौन द्वारा आयोजित पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहे जूनियर क्रिकेट चैंपियन लीग ट्रॉफी का फाइनल इटावा ब्लू और पुलिस लाइन उरई रेड के बीच खेला गया। जिसमें उरई रेड ने इटावा ब्लू को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
सोमवार को फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डीएम राजेश कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। निर्धारित 30 ओवरों के मैच में पुलिस लाइन उरई रेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसमें श्रेयांश ने 27 गेंद में 35 रन, ऋषि ने 34 गेंद में 41 रन, यश निषाद ने 38 गेंद में 43 रन, अभिषेक सिंह ने 26 गेंद में 68 रन बनाए। इटावा में गेंदबाज शुभ ऋषि और आर्यन को 2-2 विकेट मिले।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा ने अच्छी बल्लेबाजी की पर अंतिम आठ ओवरों में टीम लड़खड़ा गई और 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 219 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषि ने 71 गेंद में 82, सिद्धार्थ ने 36 गेंद में 42 रन बनाए, दीपक 25 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
पुलिस लाइन के शिव ने 2 विकेट,जय, अभिषेक, यश और प्रिंस 1- 1 विकेट लिया। पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी उरई ने जेसीसीएल सीजन 1 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। अभिषेक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्यामबाबू, विनय कुमार सिंह, विकास कुमार, हरेंद्र विक्रम सिंह, उदयवीर सिंह, डॉ राकेश रंजन शर्मा, राजकुमार ओमवीर, कमल सैनी, रिक्की सिंह आदि रहे।