फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police Line Academy won the tournament by defeating Etawah

Jalaun News: पुलिस लाइन एकेडमी ने इटावा को हराकर जीता टूर्नामेंट

Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police Line Academy won the tournament by defeating Etawah
मुख्य अतिथियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : स्रोत स्वयं
उरई। डीसीए जालौन द्वारा आयोजित पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रहे जूनियर क्रिकेट चैंपियन लीग ट्रॉफी का फाइनल का मुकाबला इटावा और पुलिस लाइन एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें पुलिस लाइन एकेडमी ने इटावा को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को निर्धारित 30 ओवरों के मैच में पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जिसमें श्रेयांश ने 27 गेंद में 35 रन, ऋषि ने 34 गेंद में 41 रन बनाए। यश निषाद ने 38 गेंद में 43 रन जोड़े। अभिषेक सिंह ने 26 गेंद में 68 रन बनाए। जिसमें 7 चौके 5 छक्के शामिल रहे। इटावा में गेंदबाज शुभ ऋषि और आर्यन को 2- 2 विकेट मिले।
विज्ञापन

इसके बद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अंतिम 8 ओवरों में टीम लड़खड़ा गई और 30 ओवरों में सात विकेट खोकर 219 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषि ने 71 गेंद में 82, सिद्धार्थ ने 36 गेंद में 42 रन बनाए, दीपक 25 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। पुलिस लाइन के शिव ने 2, जय, अभिषेक, यश और प्रिंस 1- 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी उरई ने जेसीसीएल सीजन 1 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक सिंह चुने गए। मुख्य अतिथि डीआईजी झांसी रेंज केशव कुमार चौधरी, डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में श्रेयांश ने पहला शतक लगाकर सर्वाधिक 132 बनाने का खिताब जीता। इस दौरान यूपीसीए के डायरेक्टर श्यामबाबू, प्रदीप सिरोठिया, विधायक विनोद चतुर्वेदी,सुरेश निरंजन भैयाजी, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed