फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,jail,FIR,student,success

ात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
police,jail,FIR,student,success
एट। मामा के घर रह रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन सुबह जब उसे जगाने पहुंचे तो शव को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजनों द्वारा मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

माधौगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम हरौली निवासी कृष्ण कुमार का 15 वर्षीय पुत्र पवन मामा अरविंद के साथ एट थानाक्षेत्र के ग्राम विरासनी में रहकर कक्षा 11 में पढ़ता था। रोजाना की तरह वह गुरुवार की देर रात खाना खाकर पढ़ने की बात कहकर घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में चला गया। शुक्रवार की सुबह जब वह कोचिंग जाने के लिए नीचे नहीं आया। तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। तब उसका शव कमरे में लटका मिला। परिजन उसकी मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। मामा अरविंद का कहना है कि बहन की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। जबकि जीजा जेल में बंद है। तब से वह और उसके भाई-बहन यहीं पर रहते है। वहीं एट थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed