फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police got important clues from the spot, police picked up many

Orai Crime: घटनास्थल से पुलिस को मिले अहम सुराग, संदिग्धों को हिरासत में लिया, जल्द होगा जल्द होगा खुलासा

Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
सार

सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या के आरोपियों की गर्दन तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
Police got important clues from the spot, police picked up many
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उरई में सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग जगह पर सुराग तलाशे। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल का फिर से जायजा लिया, वहां से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को एक चप्पल, गमछा और एक बोरी भी मौके से मिली है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि सिपाही से हुई भिड़ंत की वजह से आरोपियों से यह सामान हड़बड़ी में मौके पर ही छूट गया है। पुलिस ने बोरी के आधार पर शहर के कई कबाड़ियों को भी उठाया है। माना जा रहा है कि पुलिस सिपाही के हत्यारों तक पहुंच गई है और एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के तहत आने वाली हाईवे पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह की मंगलवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी। सिपाही की हत्या की खबर चौकीदार ने पुलिस को दी थी। सिपाही की हत्या से पूरा पुलिस महकमा हिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही झांसी से डीआईजी जोगेंद्र सिंह, कानपुर एडीजी जोन आलोक सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सिपाही के हत्यारों तक पहुंचने के लिए अपने सभी संसाधनों को झोंक दिया था। इसमें एसटीएफ, खोजी कुत्ते, सर्विलांस टीम हत्यारों तक पहुंचने के लिए दिन भर मशक्कत करते रहे।

पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी कैमरे, घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की खोजबीन भी की। घटना के बाद से ही जिले में एसटीएफ ने डेरा डाला हुआ था। पुलिस के कई अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिल गए हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है।

मौके से मिली बोरी, कई कबाड़ी उठाए
सिपाही के हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस की टीमों ने घटनास्थल की पड़ताल की और वहां पर सुराग तलाशे। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस को वहां से चप्पल, गमछा और एक बोरी भी मिली है। पुलिस ने इस बोरी के आधार पर शहर के कई कबाड़ियों को उठाया और उनसे पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि इन कबाड़ियों के आधार पर पुलिस को बड़ी लीड मिली है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह से सक्रिय किया हुआ है। पुलिस अधिकारी जिस तरह से इत्मीनान से जल्द खुलासा करने की बात कर रहे हैं, उससे लग रहा है कि पुलिस के हाथ आरोपियों की गर्दन तक पहुंच गए हैं।

हत्या में कहीं पहचान वालों का हाथ, तो नहीं भेदजीत सिंह की जिस तरीके से हत्या की गई है। परिस्थितियां इस ओर भी इशारा कर रहीं हैं कि हत्या करने वाले सिपाही के परिचित भी हो सकते हैं। भेदजीत सिंह की ड्यूटी हाइवे चौकी पर है। वह उस क्षेत्र में काफी सक्रिय रहता था। उसकी वहां पर काफी लोगों से जान-पहचान भी थी।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश हाइवे पर गलत साइड से आ रहे थे और उन्होंने टार्च लगाने पर भेदजीत सिंह पर फायर कर दिया था। सिपाही की बदमाशों से भिड़ंत भी हुई थी, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या करने वाले बदमाश उसके परिचित भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed