फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,woman,man,gold

विदाई के वक्त नवविवाहिता लापता, मचा हड़कंप

Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,woman,man,gold
महेवा। विदाई के वक्त ससुराल जा रही नवविवाहिता रास्ते से ही लापता हो गई। इससे ससुरालियों में हड़कंप मच गया और काफी देर तक नई बहू की तलाश की गई। आखिर में ससुराल वाले थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोप है कि बहू किसी पुरुष मित्र के साथ जेवर नगदी के लेकर चली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने चुर्खी थाना पुुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे की शादी 13 जून को महेवा क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। बीती 18 जून को वे लोग गाड़ी से बहू को विदा कराकर लौट रहे थे। तभी चुर्खी थाना क्षेत्र के सिम्हारा चौराहे पर कार रोककर चाय नाश्ता करने लगे। इस बीच बहू अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी बहू का कुछ पता नहीं चला। मायके वालों को भी सूचना कर दी। आरोप है कि बहू जेवर नगदी लेकर अपने किसी पुरुष मित्र के साथ चली गई है। थानाध्यक्ष मनोज का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed