{"_id":"60f320728ebc3e6d31161267","slug":"police-fir-river-co-man-orai-news-knp6408512109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडग्रेनेड मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडग्रेनेड मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
माधौगढ़। पहुज नदी में मिले हैंड ग्रेनेड को लेकर बंगरा चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बंगरा चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा का कहना है कि जो हैंड ग्रेनेड मिला था, ऐसे मॉडल पुलिस के पास रहते है। मध्य प्रदेश की सीमा लगी होने के साथ साथ दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने को लेकर भी जांच की जा रही है। एक दो दिन में बम निरोधक दस्ते की टीम आकर और जानकारी देगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि पहुज नदी के पानी में मानसिक रूप से कमजोर युवक को हैंड ग्रेनेड बम मिला था। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने पिन निकालकर निष्क्रिय कर दिया। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
-----------
फोटो-23- चरण सिंह (फाइल फोटो)।
बिजली दुरुस्त कर रहे अधेड़ की करंट से मौत
कोंच। क्षेत्र के गांव चमरसेना में अधेड़ की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि सप्लाई गड़बड़ाने पर उक्त अधेड़ ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक कर रहा था। चमरसेना में शुक्रवार की शाम गांव में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई थी जिससे बत्ती गुल हो गई। तभी गांव का चरणसिंह (45) लाइट ठीक करने लगा। इसी दौरान उसको जोरदार करंट लग गया। हादसे में वह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली के दरोगा नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)