फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,DIG,shop,gold

गिरवी मंगलसूत्र लेने पर गर्भवती को पीटा

Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,DIG,shop,gold
जालौन। गिरवी रखे मंगलसूत्र को वापस लेने गई गर्भवती व उसके देवर को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को बुलाकर महिला को ही पकड़ा दिया। पुलिस से छूटकर आई महिला ने घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल स्थित आसरा कालोनी में लोहा पीटा रेशमा देवर अजय कुमार व परिवार के साथ रहती है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान घर खर्च के लिए रुपये की आवश्यकता हुई तो उसने सोने का मंगलसूत्र कालोनी में ही रहने वाले गुड्डू के पास 800 रुपये में गिरवी रख दिया था। जब वह उधार रुपये चुकाकर गुड्डू के पास मंगलसूत्र लेने पहुंची तो वह सोने के मंगलसूत्र को पीतल का बताते हुए लौटाने से इंकार करने लगा। गर्भवती ने बताया कि जब इसका विरोध किया तो गुड्डू ने उसके पेट में लात मारकर उसे गिरा दिया। भाभी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे देवर अजय को भी गुड्डू व उनके परिवार के तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि देवर-भाभी के साथ मारपीट के बाद उन्होंने पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों में एसपी और डीआईजी को शिकायती पत्र भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

---
तमंचा कारतूस समेत चार को पकड़ा
जालौन। वारदात की आशंका पर चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। बुधवार की रात को पुलिस ने जाहिद खां निवासी मोहल्ला रापटगंज, हैदर कुरैशी मोहल्ला मुरली मनोहर, धीरज बाथम मोहल्ला मुरली मनोहर एवं बबलू निवासी मोहल्ला चिमन दुबे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चुर्खी रोड पर खड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 3 तमंचे, तीन कारतूस व एक चाकू के साथ ही 49700 रुपये बरामद किए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाइक सवार टकराए, दो गंभीर
माधौगढ़। बिरिया मंदिर के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी महेश चंद्र एवं उनके रिश्तेदार कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी चंद्रशेखर के साथ कोंच जा रहे थे। बिरिया मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार दंपति टकरा गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शिवराज व पत्नी रचना थे। बाइक चालक शिवराज एवं महेश चंद हेलमेट नहीं लगाए थे। जिसके चलते सिर पर गहरी चोट आई। डाक्टर ने दोनों चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)

---
कर्मचारी ने एसपी से की धोखाधड़ी की शिकायत
उरई। शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी सुनील कुमार ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर लिपिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि वह पीडब्लूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत है। विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि उसके जीपीएफ खाते से उसके बैंक खाते में दो लाख रुपये धोखे से चले गए है। वह उसकी चेक दे दे। उसने चेक दे दी और बाबू ने उसके रुपये हड़प लिए। उसने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed