फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,father,woman,centre,applicant

ससुरालियों ने एक लाख रुपये व जंजीर की मांग कर महिला को घर से निकाला

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
police,father,woman,centre,applicant
उरई। ससुरालियों ने महिला से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी रश्मि ने महिला थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 12 मई 2019 को जगनेवा निवासी सुनील के साथ हुई थी। जिसमें उसके पिता ने काफी दहेज दिया था। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रुप में एक लाख रुपये व सोने की जंजीर के लिए उसे परेशान करने लगे। जब उसके परिवार के लोगों ने उक्त लोगों को दहेज देना में असमर्थता जताई। तो ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 30 मार्च 2021 को पति सुनील, ससुर शिवदयाल, सास रानीबाई, जेठ महेंद्र, जिठानी नीलम ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसने महिला परिवार परामर्श केंद्र में भी प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें भी समझौता नहीं हो सका था। पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
लापता दो किशोर सकुशल बरामद
उरई। सिरसाकलार कस्बा से बुधवार को गोपाल यादव (13) व घर के पास ही रहने वाला हिमांशु विश्वकर्मा (14) बाजार से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी थी। गुरुवार की सुबह उरई पुलिस ने दोनों किशोरों को शहर के पाठकपुरा से घूमते हुए पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह घूमने निकले थे और रास्ता भटक गए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed