फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police encircles miscreants, two constable injured

कार सवार बदमाशों को पुलिस ने घेरा, दो सिपाही घायल

Wed, 18 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police encircles miscreants, two constable injured
सिपाही महावीर सिंह - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। आगरा के नजदीक से इनोवा कार चालक को बुकिंग के नाम पर अगवा कर भाग रहे बदमाशों की कालपी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बाइक सवार दो सिपाहियों पर ही कार चढ़ाकर उन्हें घायल कर दिया। पीछे से थाने की फोर्स को आता देख कार सवार बदमाश गाड़ी व चालक को छोड़कर पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया है और अपहृत के परिजनों को सूचना की है। आईजी जोन ने दोनों घायल सिपाहियों को उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चार बजे कालपी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक इनोवा कार को लूटकर भाग रहे हैं। इस पर कोतवाली की पूरी फोर्स अलर्ट हो गई। कुछ ही देर में जोल्हूपुर मोड़ पर पुलिस को सूचना वाले नंबर की इनोवा आती दिखी। वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गाड़ी को आटा की ओर तेजी से भगा दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने तत्काल ही अधिकारियों को घटना की सूचना दी और बाइक से बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन

हाईवे पर साईं मंदिर के पास कांस्टेबल महावीर सिंह व प्रवीण राज शर्मा ने बाइक से कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस कर्मियों की बाइक पर कार चढ़ा दी। जिससे दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तब तक आटा और कालपी पुलिस ने कार घेर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने कार भगाई और हाईवे पर इनोवा रोककर अंधेरे में खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने जब कार फाटक खोला तो पीछे वाली सीट पर चालक शोभाराम पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम रपरा थाना भलपुरा जिला आगरा बंधक बना पड़ा था। पुलिस ने उसके हाथ पैर खोले और लेकर कालपी कोतवाली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैवल्स एजेंसी की गाड़ी चलाता है। सोमवार को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर सवारी छोड़कर लौट रहा था तभी बदमाश आगरा के लिए सवारी बनकर बैठ गए व रास्ते में बंधक बना लिया। पुलिस से घिरने के बाद बदमाश उसे कार में छोड़कर भाग गए। बदमाशों की संख्या तीन थी। सीओ राहुल पांडेय व कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि चालक से बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार में जीपीएस लगा होने के कारण ही उसकी लोकेशन लगातार पुलिस को मिल रही थी।
जान हथेली पर रख सिपाहियों ने पीछा किया
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों सिपाही एकदम फिल्मी स्टाइल में इनोवा का पीछा कर रहे थे, गनीमत थी कि तड़के का वक्त था, हाईवे पर इतना ट्रैफिक नहीं था, वर्ना सिपाहियों के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। महावीर बाइक चलाते हुए कई बार कार के सामने आया तो पीछे बैठे प्रवीण ने भी दो तीन मर्तबा जान जोखिम में डालकर दौड़ती कार का गेट पकड़ने का प्रयास किया। उनकी हिम्मत देखकर बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया।
यूपी और एमपी के हो सकते हैं बदमाश
पुलिस के अनुसार, चालक को कार समेत अगवा करने वाले बदमाश यूपी व एमपी के बीच के हो सकते हैं, क्योंकि आगरा के पास से कार लूट कर भाग रहे बदमाश उरई के रास्ते एमपी जाने की फिराक में थे। चालक ने पुलिस को बताया कि बदमाश एमपी के ही किसी शहर का नाम ले रहे थे। फिलहाल सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बदमाशों के जनपद से भी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

आईजी, एसपी ने सराहा, काप आफ मंथ चुना
संपूर्ण समाधान दिवस में आए आईजी कानपुर जोन सुभाष बघेल ने दोनों सिपाहियों महावीर सिंह व प्रवीण राज शर्मा के साहस की सराहना कर दोनों को ढाई ढाई हजार का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। उधर एसपी सतीश कुमार के मुताबिक दोनों को कॉप ऑफ द मंथ भी चुना जाएगा और नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र भी देंगे।

बदमाशों के चंगुल से छूटी कार, कोतवाली में खड़ी।

बदमाशों के चंगुल से छूटी कार, कोतवाली में खड़ी।- फोटो : ORAI

कालपी समाधान दिवस में शिकायत सुनते आईजी सुभाष बघेल

कालपी समाधान दिवस में शिकायत सुनते आईजी सुभाष बघेल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed