फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,covid 19,DIG,jhansi mirjapur national higway,vaccinated

दो दिवसीय लॉकडाउन का सख्ती से कराया जाए पालन: डीआईजी

Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
police,covid 19,DIG,jhansi mirjapur national higway,vaccinated
कालपी। डीआईजी रेंज झांसी जोगेंद्र सिंह ने शनिवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को जनता का मित्र बताते हुए कहा कि समाज के लोगों के साथ मिलकर पुलिस अपराधों पर आसानी से अंकुश लगाने में कामयाब हो सकती है। निरीक्षण में डीआईजी ने कोतवाली के सभी अभिलेखों को चेक कर कोतवाली परिसर का जायजा लिया। इस दौरान मिली छोटी मोटी खामियों को जल्द दूर करने के कोतवाल को निर्देश दिए। इस दौरान नावांतुक एसपी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कोतवाली में डीआईजी रेंज झांसी के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में मुंशीयाने व शस्त्र रूम का निरीक्षण किया। अभिलेखों व कोतवाली की साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान कोरोना महामारी से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल रूपकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed