फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police CCTV cameras of Khangale Bank

पुलिस ने खंगाले बैंक के सीसीटीवी कैमरे

Wed, 29 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 29 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police CCTV cameras of Khangale Bank
प्रतीकात्मक - फोटो : self

 माधौगढ़ में मंगलवार को बैंक से निकले एक व्यक्ति के साथ एक लाख की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना प्रभारी एके उपाध्याय के मुताबिक, पीड़ित ने पास के ही एक युवक पर शक जताया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शाहबाजपुर निवासी वीर सिंह कस्बे की स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। बीच रास्ते में बाइक का टायर पंचर हो गया। जब वे बाइक का पंचर बनवा रहे थे, इसी बीच उसका रुपयों से भरा बैग गायब हो गया। वीर सिंह ने नजदीक एक दुकान पर खडे़ युवक सुरेश निवासी माधौगढ़ पर शक जताया था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में युवक के पास से कुछ बरामदगी नहीं हो सकी। इसलिए मामले की जांच की जा रही है। संभावना है कि टप्पेबाज बैंक के भीतर से ही वीर सिंह के पीछे लगे थे। इसलिए बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी देखे जाएंगे। इसके बाद भी आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed