{"_id":"5ea47efc8ebc3e907149b165","slug":"police-caught-two-sailors-crossing-the-border-by-boat-orai-news-knp5570442127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव से सीमा पार करा रहे दो नाविकों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव से सीमा पार करा रहे दो नाविकों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नाविक मनोज व गब्बर
- फोटो : ORAI
महेबा (जालौन)। लॉकडाउन में बढ़ती सख्ती पर लोगों ने हाईवे के बजाए नदी का रास्ता अपनाया तो पुलिस वहां भी पहुंच गई। पुलिस ने सीमा पार कराने वाले दो नाविकों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला पहले ही नदी के सहारे लॉकडाउन के उल्लंघन की खबर प्रकाशित कर चुका है।
बता दें कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने कालपी के यमुना पुल पर कड़ी चौकसी कर रखी है। जिस कारण लोगों को कालपी से कानपुर देहात जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। इसके चलते कुछ लोगों ने महेबा ब्लाक स्थित यमुना नदी में चलने वाली नाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। इसकी भनक शनिवार को पुलिस को भी लग गई। सिरसाकलार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज व गब्बर नाम के दो नाविकों को पकड़ लिया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़ेे गए दोनों नाविक लोगों से अधिक रुपये लेकर उन्हें नाव के सहारे कानपुर देहात छोड़ने और लाने का काम करते थे। जिससे सवारी करने वालों की जान का भी खतरा बना रहता है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बता दें लाकडाउन लागू होने के बाद ही अमर उजाला ने नदी से सीमा पार कराने के मामले को उजागर किया था, तभी से पुलिस लगातार नदी के आसपास चक्कर काटकर नाविकों को तलाश रही थी।

10 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का पीडीएफ- फोटो : ORAI
विज्ञापन