फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police caught three thieves with guns, jewelery and cash

Jalaun News: पुलिस ने तमंचे, जेवर नकदी सहित तीन चोर पकड़े

Mon, 18 Mar 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 18 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police caught three thieves with guns, jewelery and cash
आटा। घर में सो रहे दंपती के कमरे की बाहर से कुंडी बंदकर डेढ़ माह पहले चोरों ने लाखों रुपये के जेवर नकदी पार कर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात पुलिस ने तीन चोरों को पकड़कर उनके पास से चोरी के जेवर, नकदी व तमंचा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उन पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी किसान शत्रुघन सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 2 फरवरी को वह परिवार सहित कमरे में सो रहा था, तभी रात में छत के रास्ते उसके घर में घुसे चोरों ने उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि तीन संदिग्ध खड़े हैं। इस पर उन्होंने थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी रोहित कुमार, संदीप व हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के मसगुवां गांव निवासी उमेश उर्फ कल्लू को पकड़ लिया। तलाशी में तीनों के पास से दो तमंचा, तीन कारतूस और करमेर गांव में चोरी किए माल से एक अंगूठी, दो जोड़ी तोड़ियां व 2250 रुपए मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शातिर चोर हैं, रोहित के खिलाफ आटा थाना में तीन, संदीप के खिलाफ दो व रमेश के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed