फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police arrived to arrest the jeweler, traders reached the police station

Jalaun News: सराफ को पकड़ने पहुंची पुलिस, व्यापारी पहुंच गए कोतवाली

Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrived to arrest the jeweler, traders reached the police station
जालौन। चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस नगर में स्थित एक सराफ की दुकान पर पहुंची। पुलिस सराफ से पूछताछ के बाद उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। इसके बाद नगर के व्यापार संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे मध्य प्रदेश भिंड जिले के रौन थाने के टीआई रामवीर गुर्जर मछंड चौकी से एसआई रविंद्र सिंह व पुलिस की दो गाड़ियों के साथ छत्रसाल रोड स्थित बरकाती ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे। दुकान संचालक पर आरोप है कि उसने किसी से चोरी के जेवरात खरीदे हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद दुकानदार आशिक को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर पहुंच गई। इस पर लगभग 50 व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से सराफा व्यापारी को ले जाने का कारण पूछा। टीआई ने बताया कि मई और जून में मछंड कस्बे में दो बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पहली चोरी सराफा व्यापारी निधि ज्वैलर्स के यहां और दूसरी चोरी पप्पू पांडेय के यहां हुई थी। इनमें लगभग 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात चोरी किए गए थे। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति जितेंद्र कुमार निवासी मछंड को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने चोरी किए करीब चार तोला सोने के जेवर बरकाती ज्वैलर्स के यहां 1,29,000 रुपये में बेचे हैं। व्यापारी से पूछताछ के बाद पूर्ण अभिलेखों के साथ वह व्यापारी को अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed