{"_id":"5e94a7428ebc3e72c03cd660","slug":"police-arrested-the-killer-sent-to-jail-orai-news-knp555103171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन
माधौगढ़। हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते एक माह पहले आरोपी ने चूल्हे पर खाना बनाते समय पेट्रोल डाल दिया था। जिसमें पांच लोग झुलस गए थे। जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी।
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में कालपी क्षेत्र के काशीखेडा़ निवासी बिजली संविदा कर्मी कपिल, प्रिंस, अंशु, पिंटू, राजकुमार बिजली लाइन बिछा रहे थे। 23 मार्च को संविदा लाइनमैन व अकबरपुरा निवासी मकरंद पुत्र नत्थू सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के आ जाने पर मामला रफा दफा हो गया। फिर लाइनमैन खाना बनाने लगे। देर रात मकरंद ने चूल्हे में पेट्रोल डाल दिया था, जिससे पांचों लोग झुलस गए थे।
ग्रामीणों ने झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल और वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। 27 मार्च को इलाज के दौरान टिंकू व प्रिंस की मौत हो गई थी। टिंकू के भाई राजू पुत्र रघुवीर ने कोतवाली में मकरंद पुत्र नत्थू के खिलाफ हत्या व एससी एसटी के तहत मामला दर्ज कराया था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जेपी पाल ने फोर्स के साथ बेनीपुरा के पास खड़े मकरंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।