फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police arrested six with alcohol

पुलिस ने शराब के साथ छह को दबोचा

Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six with alcohol
उरई/कालपी। एसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में अलग-अलग जगहों में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को शराब के साथ दबोचा।
विज्ञापन

कुठौंद पुलिस ने ग्राम देवपुरा के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे सलमान निवासी आजादपुरा, औरैया को 17 क्वार्टर शराब के साथ दबोचा। रेंढर पुलिस ने भगवंतपुरा नहर के पास से सत्य सागर निवासी जुगराजपुरा को 20 क्वार्टर शराब समेत पकड़ा। जबकि उरई पुलिस ने झांसी बाईपास से मोहम्मद सलमान निवासी मोहल्ला सदनपुरी को 20 लीटर कच्ची शराब और हृदेश वर्मा निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर को मौखरी प्राथमिक विद्यालय के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

माधौगढ़ पुलिस ने राजू जाटव निवासी भीमनगर को 17 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा व आलमपुर रोड से लाल सिंह निवासी हरौली को 41 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा । पुलिस सभी को थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज की। कालपी संवाद के अनुसार, सोमवार को ज्ञान भारती चौकी पुलिस ने ग्राम छौंक में 30 र्क्वाटर अवैध शराब समेत श्रीपाल पुत्र गुरु चरन निवासी ग्राम छौंक को गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार एक युवक 20 क्वार्टर सहित पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed