{"_id":"691b6bb355aa13062401f71a","slug":"poles-broken-while-changing-transformer-power-cut-for-seven-days-orai-news-c-224-1-ori1005-137024-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बहादुरपुर-जगम्मनपुर मार्ग पर पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बहादुरपुर-जगम्मनपुर मार्ग पर पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फोटो- 02 बहादुरपुर–जगम्मनपुर मार्ग की हालत। स्रोत-ग्रामीण
रामपुरा। बहादुरपुर से जगम्मनपुर जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित पुलिया कई दिनों से टूटी पड़ी है। इस कारण क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने मजबूरन पुलिया के किनारे से एक अस्थायी रास्ता तैयार किया, जिससे बाइक सवार किसी तरह आवाजाही कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते सड़क किनारे घासफूस चार से पांच फीट तक खड़ी हो गई है। इस कारण सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं देती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और न ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत शुरू हो सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संपर्क मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
शासन को पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही पुलिया निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, एक्सईयन पीडब्ल्यूडी