फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poet Maya Singh 'World Hindi Sevi Samman'

कवियत्री माया सिंह को ‘विश्व हिंदी सेवी सम्मान’

Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Mon, 27 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Poet Maya Singh 'World Hindi Sevi Samman'
सम्मानित हुई माया सिंह माया। - फोटो : अमर उजाला

शहर निवासी कवियत्री डॉ. माया सिंह को फ्रांस में ‘विश्व हिंदी सेवी सम्मान’ मिला है। वापस लौटी माया का सोमवार को स्वागत किया गया। 11 जून को इनाल्को यूनिवर्सिटी फ्रांस की ओर से पेरिस के सभागार में वैश्विक पर्यावरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें उरई की कवियत्री डॉ. माया सिंह माया ने भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


माया हिंदी जगत में कई रचनाएं लिख चुकी हैं। फ्रांस के लौटने पर सोमवार को शहर में साहित्यकारों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कश्मीर सहित विश्व के 70 से अधिक देशों के साहित्यकार शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उधर, श्रद्धा फाउंडेशन ने हरीश चंद्र त्रिपाठी के आवास पर समारोह करके माया सिंह को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया। माया ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह हिंदी साहित्य में अपना योगदान देती रहेंगी। कार्यक्रम में पं. यज्ञ दत्त त्रिपाठी, अनीता कनौजिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अभय द्विवेदी, राजीव शर्मा, हरेंद्र विक्रम और आयुष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed